पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस अब दौलतपुर चौक स्टेशन से चलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | रेलवे द्वारा चंडीगढ़-जयपुर के मध्य चलने वाली ट्रेन नंबर 19717/19718 जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस का विस्तार किया है। अब ट्रेन चंडीगढ़ के बजाए हिमाचल के दौलतपुर चौक से चलेगी। इसके अलावा 8 मार्च से रेलवे द्वारा अन्य ट्रेनों में भी बदलाव किया है। इनमें 64516 नंगल डैम-अम्बाला अब 11.30 बजे के स्थान पर 10.35 बजे नंगल डैम से प्रस्थान करेगी और 13.25 बजे सरहिंद पहुंचेगी, आगे के मार्ग में समय सारिणी में कोई परिवर्तन नहीं होगा। 12325 कोलकाता-नंगल डैम एक्सप्रेस अब आनंदपुर साहिब स्टेशन से दोपहर 15.32 बजे के स्थान पर शाम 4 बजे प्रस्थान करेगी और 4.20 बजे नंगल डैम पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस अब चंडीगढ़ से 7.45 बजे के स्थान पर 7.54 पर रवाना होगी।
खबरें और भी हैं...