जेसीअाई मेंबर्स ने घर की महिला कर्मियों को खुद ब्रेकफास्ट बना कर खिलाया
जेसीअाई अम्बाला की महिला विंग की तरफ से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विंग की महिला सदस्यों को अपनी अपनी घर मे काम करने वाली महिला कर्मचारियों को स्पेशल फील करवाना था। प्रतियोगिता के जरिए उन सभी महिलाओं को अपने-अपने तरीकों से धन्यवाद करते हुए उन्हें स्पेशल फील करवाना था। प्रेसिडेंट काजल मित्तल ने बताया कि घर में काम करने वाली कर्मचारियों की वजह से हमारी जिंदगी आसान और सुलझी हुई बनी हुई है। उनके न होने से दिन की शुरुआत करना मुश्किल सा लगता है इसलिए इस प्रतियोगिता को करवाने का आइडिया सोचा। इस प्रतियोगिता के दौरान विंग की कई महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। किसी ने उनको खुद ब्रेकफास्ट बनाकर खिलाया। किसी ने उनके लिए स्पेशल गिफ्ट लिया, तो किसी ने उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। इस प्रतियोगिता में हिमानी, शिवानी, निधि, नीति, नेहा, दीप्ति, निकिता, वाणी आदि ने भाग लिया। महिला कर्मचारियों ने अपनी खुशी इनके साथ सेलिब्रेट की। इस प्रतियोगिता की विनर तृषा अग्रवाल रहीं।
जेसीआई अम्बाला द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में शिवानी जिंदल।
जेसीआई अम्बाला द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में तृषा।
जेसीआई अम्बाला द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में नेहा सिंगला।