पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कंवलजीत काैर इंटरनेशनल प्राइड वूमन अवार्ड से सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी | गांव बलाना राजकीय स्कूल में कार्यरत काॅमर्स प्राध्यापिका कंवलजीत काैर काे इंटरनेशनल प्राइड वूमन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवाॅर्ड उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के माैके पर करनाल में अायाेजित एक कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम का अायाेजन एंटी करप्शन फाउंडेशन अाॅफ इंडिया द्वारा किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के ताैर पर रेखा बक्खी अाैर स्टेट रेलवे ट्रेनिंग कमिश्नर नाॅर्दन रेलवे से साेमाली शर्मा ने शिरकत की। प्राध्यापिका कंवलजीत काैर ने नेशनल प्रेसिडेंट नरिंद्र अराेड़ा सहित मुख्यातिथियाें का अाभार व्यक्त किया। वह पहले भी कई अवार्ड से सम्मानित हाे चुकी हैं। उनके स्कूल का रिजल्ट भी बेहतरीन रहा था।
खबरें और भी हैं...