पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कटारिया ने साहा खंड के गांवों में किया विकास कार्यों का उद्घाटन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

साहा/अम्बाला | साहा खंड के तहत विभिन्न गांवों में लाखों रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता एवं जल शक्ति राज्य मंत्री र| लाल कटारिया ने किया। केन्द्रीय राज्यमंत्री ने गांव महमूदपुर में 25 लाख की लागत से अंबेडकर भवन, 10 लाख की लागत से सामान्य चौपाल, गांव हमीदपुर में 19 लाख की लागत से फिरनी व गलियों, वजीदपुर में 15 लाख की लागत से फिरनी व 4 लाख की लागत से नाले, गांव केसरी में 12 लाख की लागत से फिरनी, 8.50 लाख से एससी चौपाल व 8.50 लाख से बीसी चौपाल, धुराला में 6 लाख की लागत से एससी चौपाल व 10 लाख रुपए की लागत से बनाई गई फिरनी का उद्घाटन किया। मौके पर भाजपा जिला प्रधान जगमोहन लाल कुमार व पूर्व विधायक राजबीर सिंह बराड़ा ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। मौके पर पूर्व सीपीएस श्याम सिंह राणा, साहा मंडल प्रधान सुरेंद्र, मोहड़ा मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह, धुराला, बीडीपीओ सुमन कादियान, एसडीओ प्रदीप कुमार, सतीश मेहता, पीर चंद राणा, अशोक बंसल, त्रिलोचन सिंह, जसमेर राणा, सुरेन्द्र टोबा, सरपंच सुरजीत सिंह, जसबीर सिंह, माम राज, अमित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

वहीं, गांव केसरी में केंद्रीय राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने कश्यप चौपाल का उद्घाटन किया।
खबरें और भी हैं...