- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News Kendri Punjabi Writers Assembly Raised Demand For Punjabi To Be Compulsory From 3rd To 10th
केंदरी पंजाबी लेखक सभा ने उठाई मांग तीसरी से 10वीं तक पंजाबी हो अनिवार्य
केंदरी पंजाबी लेखक सभा की कार्यकारिणी की बैठक हुई। सभा सचिव डॉ. हरविंदर ने बताया कि हरियाणा में लेखक संगठनों की दशा व दिशा सुधारने के विषय में चर्चा हुई। इसके अलावा जुलाई-अगस्त में संतोख सिंह धीर जन्म शताब्दी सेमिनार और हरियाणा पंजाबी भाषा का सम्मेलन भी कराया जाएगा। मीटिंग में मांग-पत्र भी तैयार किया गया जिसमें तीसरी से लेकर दसवीं कक्षा तक पंजाबी विषय को अनिवार्य बनाए जाने, प्रदेश के सभी स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटियों में पंजाबी विषय के अध्ययन की उचित व्यवस्था बनाए जाने संबंधी मांग की गई थी। इसके अलावा प्रदेश भर में पंजाबी भाषा को बढावा देने की सिफारिश की गई थी। इस संबंध में एक ज्ञापन भी मंत्रियों को सौंपा जाएगा।
मीटिंग में सुखदेव सिंह गिल, डाॅ. अतुल यादव, डाॅ. रामेश्वर दास, बीर सिंह, अनीता वर्मा, राजिंदर कौर, कुलविंदर सिंह, बलविंदर सिंह हुक्मावाली, अरवेल सिंह विर्क, गुरसाहिब सिंह सिद्धू, हरभजन सिंह बेदी, सुरजीत सिंह रेणु, डाॅ. हरविंदर सिंह आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए सभा के क्रियाकलापों को बेहतर बनाने हेतु सार्थक सुझाव दिए।