माउंट ऐरा प्री-स्कूल के वार्षिकोत्सव पर केजी के छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुति
माउंट एरा प्री स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को जीएमएन कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. राजपाल सिंह माैजूद थे। कार्यक्रम के दौरान सीनियर केजी के छात्रों ने मिशन मंगलम प्रस्तुति बेहद सराहनीय ढंग से प्रस्तुत की। मुख्यातिथि ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए मंच पर प्रतिभा दिखाने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। स्कूल प्रिंसिपल नीतिका सचदेवा ने स्कूल की छठी वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया।