पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खाटू श्याम का 36वां कीर्तन कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अब 5 अप्रैल को होगा ताली कीर्तन

श्रीराधा कृष्ण खाटू मंदिर में श्री श्याम द्वादशी कीर्तन परिवार की तरफ से 2 दिवसीय कीर्तन का अायाेजन किया गया। शनिवार काे कार्यक्रम सांय 7.30 से 12 बजे तक चला। वार्षिक निर्जला द्वादशी के उपलक्ष्य में 3 जून के 39वें भव्य अरदास संकीर्तन के कार्ड का विमोचन भी किया गया। कंजकों अाैर मंदिर कमेटी प्रधान राम स्वरूप धवन परिवार एवं अम्बाला की सभी संस्थाओं के मुख्य सेवादारों ने बाबा श्याम को ध्वजा, नारियल भेंट, पूरे रीति रिवाजों से कार्ड
चढ़ाया गया।

शनिवार काे संकीर्तन में अम्बाला के भजन गायक कोमल, रिम्पी राज, प्रतिभा, विकास, विनोद जी विनोद, कपिल अग्रवाल, उमेश रसिक, नवीन दीवाना, बावा वर्मा, सुरेश शर्मा, अरुण शर्मा, वंक्षुल, शुभम बत्रा, सारंग म्यूजिकल ग्रुप कैंट ने बाबा श्याम दरबार में भजनों से खाटू श्याम को रिझाया। द्वादशी कीर्तन परिवार सेवादारों ने बताया कि 37वां ताली कीर्तन 5 अप्रैल को साय 7.30 बजे से 10.30 बजे तक होगा। इस माैके पर भंडारा भी किया गया।

सिटी के श्री राधा कृष्ण खाटू मंदिर में कीर्तन में माैजूद महिलाएं।
खबरें और भी हैं...