पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खाटू वाले बाबा घूमे बाजारों में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृष्ण लीला क्लब की ओर से बुधवार को चौथी बार श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा की भव्य निशान यात्रा (शोभा यात्रा) निकाली गई। इससे पहले बाजाराें को सजाया गया था। पल्लेदार मोहल्ले से शुरू हुई यात्रा हरमिलाप मंदिर, मच्छी मोहल्ला, धमीजा अस्पताल, कबाड़ी बाजार, बर्तन बाजार, हनुमान मंदिर, राम बाजार, पुल चमेली से होते हुए पल्लेदार मोहल्ले में संपन्न हुई। इसमें सैकड़ाें श्रद्धालुअाें ने हिस्सा लिया। यात्रा में बैंड बाजे, डीजे, ढोल और ताशे की थाप पर लाेग थिरक रहे थे।

कृष्ण लीला क्लब के प्रधान नीटू अरोड़ा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी निशान यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वैसे, बारिश ने इसकी भव्यता में थोड़ा खलल जरूर डाल दिया। बता दें कि कृष्ण लीला क्लब की प्रबंधन कमेटी में 10 से 12 लोग हैं। इनमें प्रधान नीटू अरोड़ा समेत विशाल गुप्ता, विक्की नागपाल, शैंकी मक्कड़, दिगंबर मालवालिया, बबलू अरोड़ा, सोनू अरोड़ा, संदीप खन्ना, सतीश खुल्लर, आशिश नौटियाल, गगनदीप कालड़ा, टोनी अरोड़ा, गोल्डी सिंह और सन्नी कालड़ा शामिल हैं।

बाबा को लगाया 56 मिठाइयों का भोग

श्री श्याम खाटू बाबा को 56 मिठाइयों का भोग लगाया गया। इसमें चमचम, बर्फी, गुलाब जामुन, डोडा बर्फी, पिन्नी, काजू बर्फी, मिल्क केक, गुजिया, नारियल बर्फी, मूंग की दाल की बर्फी, खीर, जलेबी समेत अन्य मिठाइयां शामिल थीं।

श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा की निशान यात्रा निकालते श्रद्धालु।

सहारनपुर से आए रथ

बाबा की निशान यात्रा के लिए विशेष रूप से यूपी के सहारनपुर से 4 रथ मंगवाए गए थे। इनमें एक रथ में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा, दूसरे में सालासर बालाजी, तीसरे में मेहंदीपुर बालाजी अाैर चौथे रथ में मां शेरां वाली मां विराजमान थीं। इसके साथ ही दो हिंडोले भी लाए गए थे जिसमें लड्डू गोपाल को स्थापित किया गया था।

पटियाला से आया बाबा का शीश

विशेष रूप से पटियाला से मंगवाया गया श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा का शीश दिल्ली से मंगवाए फूलों से सजाया गया था। इस शृंगार से बाबा की छवि अलौकिक लग रही थी।

श्री खाटू श्याम मंदिर से निशान यात्रा के दाैरान कलाकार को रंग लगाती महिला।
खबरें और भी हैं...