लाला लाजपत राय वरिष्ठ नागरिक सभा ने की बैठक
बराड़ा | बराड़ा में लाला लाजपत राय वरिष्ठ नागरिक सभा की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान बलवंत राय मेहता ने की। जिसमें सर्वसम्मति से बराड़ा में लाला लाजपत राय चौक बनाने, रोडवेज बसों की आवाजाही रेलवे स्टेशन बराड़ा तक करने, शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस धूमधाम से मनाने जैसे कई अहम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए।