पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Last Day To Apply For Tendering Of Liquor Contract Reserve Price Increased From 109 To 125 Crores

शराब ठेका टेंडरिंग के लिए अप्लाई करने का अाज आखिरी दिन, रिजर्व प्राइज 109 से बढ़कर 125 कराेड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला सिटी | जिले के 58 जाेन में शराब के ठेकाें के लिए शुक्रवार काे अाॅनलाइन टेंडरिंग का आखिरी दिन है। सरकार ने 12 अाैर 13 मार्च काे अाॅनलाइन टेंडर मांगे थे। एक्साइज इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि ड्रा शुक्रवार शाम 5 बजे सिटी के पंचायत भवन में डीसी अशाेक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में निकाला जाएगा। 2020-21 में 58 जाेन के लिए सरकार ने रिजर्व प्राइज 125 कराेड़ रुपए रखा है, जबकि पिछले वर्ष रिजर्व प्राइज 109 कराेड़ रुपए था। 109 कराेड़ का रिजर्व प्राइज हाेने पर सरकार के शराब ठेके 141 कराेड़ रुपए में गए थे। पिछले वर्ष शराब ठेकाें के 15 जाेन बनाए गए थे, जिन्हें अबकी बार 58 जाेन में बांटा गया है।
खबरें और भी हैं...