पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेंट्रल जेल में महिला बंदियों के लिए फैशन स्टूडियो का शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर प्रदेश की जेलों में बंद महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने व जेल से बाहर आने पर उन्हें अपनी आजीविका कमाने योग्य व समाज की मुख्य धारा में जुड़ने के लिए सक्षम बनाने के लिए हरियाणा के जेल विभाग ने एक नई पहल की है। अम्बाला सेंट्रल जेल में डीजीपी जेल के सेल्वराज ने आधुनिक फैशन स्टूडियो का उद्घाटन किया। जेल विभाग द्वारा यह फैशन स्टूडियो एक समाज सेवी संस्था चैरिटी ऑन व्हील्स के सहयोग से खोला गया है। जेल विभाग ने महिला बंदियों को ड्रैस मेकिंग जैसे विषयों में निपुण बनाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है। डीजीपी जेल के. सेल्वराज ने बताया कि सरकार की महिला सशक्तिकरण की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिये यह योजना केन्द्रीय कारागार अम्बाला से शुरू की गई है और इसके पश्चात इसे प्रदेश की अन्य चार जेलों कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत व सोनीपत में जल्द शुरू किया जाएगी। इसके माध्यम से जेल में महिला कैदियों को अति आधुनिक तरीके से ड्रेस मेकिंग, फैशन डिजाइनिंग, सिलाई-कढ़ाई व कटिंग-टेलरिंग जैसे विषयों के बारे प्रशिक्षित किया जाएगा। संस्था की चेयरपर्सन विंकी सिंह ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से इससे पहले यही कार्यक्रम मंडौली व तिहाड़ जेल में शुरू किया गया था। डीजीपी जेल सेल्वराज ने इस मौके पर महिला बंदियों के वार्ड, जेल फैक्ट्री, अस्पताल व रसोई घर का भी निरीक्षण किया। मौके पर जेल अधीक्षक लखबीर सिंह बराड़ ने जेल संबंधी गतिविधियों बारे डीजीपी को विस्तार से जानकारी दी। मौके पर डीएसपी विशाल, भूपिंद्र सिंह, संस्था की चेयरपर्सन विंकी सिंह, इंदु सभ्रवाल आदि मौजूद रहे।

सिटी की सेंट्रल जेल में फैशन स्टूडियो का उद्घाटन करते डीजीपी जेल के. सेल्वराज।
खबरें और भी हैं...