वकील के मुंशी की सड़क हादसे में मौत
नारायणगढ़ | हाईकोर्ट के वकील के पास बतौर मुंशी काम कर रहे गांव बरौली के राजपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। चाचा राम कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगलवार शाम को साढ़े चार बजे राजपाल बाइक पर बरौली से नारायणगढ़ की तरफ जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर ही पीछे से आ रही एक स्विफट कार ने टक्कर मार दी। राजपाल सड़क पर गिरा और सिर पर गहरी चोटें लगीं। ग्रामीणों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।