कानूनी जागरूकता कैंप 21 को
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विशेष कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन 21 मार्च को प्रात: 11 बजे जिला एडीआर सेंटर में आयोजित करेगा। इस बारे में मुख्य न्याय दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में सरपंच, पंचों के अलावा ग्रास रूट पर काम करने वाले अधिकारी भाग लेंगे।