पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

20 से 25 मार्च तक चलेगा लिटरेसी कैंपेन, दे सकते हैं पुरानी किताबंे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक काेशिश टूगेदर वी कैन ऑर्गेनाइजेशन की तरफ से लिटरेसी कैंपेन 20 मार्च से शुरू होने वाला है। ऑर्गेनाइजेशन की फाउंडर मेंबर निक्की ढिल्लों ने बताया कि इस ड्राइव को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि जिन बच्चों को किताबों की जरूरत है लेकिन वे खरीदने में असमर्थ हैं, उनको बुक्स प्रोवाइड करवाना। कैंपेन के दौरान कैंट और सिटी में कुछ जगहों पर काउंटर्स बनाए जाएंगे। इस काउंटर्स पर धार्मिक िकताबें, स्कूल की पुरानी किताबें, नॉवेल, स्टोरी बुक्स, डिक्शनरी, खाली नोट बुक्स और अच्छी कंडीशन वाले स्कूल बैग आदि दे सकते हैं।

दो दिन बांटी जाएंगी बुक्स| इकट्‌ठी की हुई बुक्स को 30 व 31 मार्च को जरूरतमंद लोगों को डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। यहां से कोई भी किताबों को मुफ्त में ले सकता है।

बनाया जाएगा रीडिंग सेशन| निक्की ढिल्लों ने बताया कि सरकारी स्कूलों में बुक्स कॉर्नर और रीडिंग सेशन बनाने की भी कोशिश है। धार्मिक और अन्य किताबों को यहां पर रखा जाएगा ताकि वहां के बच्चों में पढ़ने की आदत बने।

} सिटी व कैंट में यहां लगेंगे काउंटर्स

कैंट में: क्लोव 99 में 20 से 24 मार्च तक

डिफेंस कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में 23 व 24 मार्च

ईजी-डे महेश नगर में 23 व 24 मार्च

ओमेक्स ग्रीन सोसाइटी में 23 व 24 मार्च

नवजीवन यूनिफॉर्म के पास 23 व 24 मार्च

काली बाड़ी मंदिर के सामने बुक शॉप पर 23 व 24 मार्च

सिटी में: कांशी भवन, जैन स्थानक सेक्टर-7 में 23 व 24 मार्च

महावीर भवन में 23 व 24 मार्च: शॉप नंबर 52, मेन बाजार, सेक्टर-9 में 23 व 24 मार्च
खबरें और भी हैं...