पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 दिन बाद मनिंदर का शव अमेरिका से लौटों पहुंचा, बड़े भाई ने दी मुखाग्नि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव लौटों के मनिंदर का शव अमेरिका से 15 दिन बाद घर लाया जा सका है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मृतक का रिश्तेदार जसविंदर उर्फ लाडी शव को लेकर लौटों पहुंचा। कुछ देर बाद ही मनिंदर का दाह संस्कार कर दिया गया।

मनिंदर के बड़े भाई गुरविंदर ने उसे मुखाग्नि दी। प्रशासन की तरफ से तहसीलदार दिनेश कुमार संस्कार के समय गांव में मौजूद रहे। 29 वर्षीय मनिंदर का शव सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भारत पहुंचा है। पिछले 15 दिनों से गमजदा परिवार मनिंदर के शव का इंतजार कर रहा था। शव को इंडियाना से भारत लेकर आए गांव खानपुर लुबाना के जसविंदर ने बताया कि 11 मार्च को वह 1200 किलोमीटर सड़क का सफर तय करने के बाद शव लेकर न्यूयार्क पहुंचे। इसके बाद न्यूयार्क से कार्गो फ्लाइट में शव लेकर गुरुवार शाम 7 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर 7 घंटे की चेकिंग के बाद शुक्रवार सुबह 4 बजे उन्हें शव मिल सका है। इसके बाद वह गांव के लिए चले थे। दरअसल, 27 फरवरी की रात 10 बजे इंडियाना सिटी में स्टोर पर काम करते समय उसकी हत्या कर दी गई थी। मनिंदर को गोली मारने के बाद स्टोर से लूटकर नकाबपोश फरार हो गया था। 9 साल पहले रोजी रोटी कमाने अमेरिका गए मनिंदर के परिवार ने कभी सोचा भी नहीं था कि वह वहां से जीवित नहीं लौटेेगा।

मां बोली-किनां कामां च पै गया वे पुतरा

जैसे ही एम्बुलेंस मनिंदर का शव लेकर गांव पंहुची तो पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीण व रिश्तेदार उसके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच गए। मनिंदर का शव बॉक्स में देख मां दहाड़ मारकर रो पड़ी। रोते हुए बोली किनां कामां च पै गया पुतरा,नौं साल बाद वी गले नही लग सका। पिछले 15 दिनों से एक- एक पल मनिंदर को याद करने वाले परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

नारायणगढ़ में संस्कार से पहले अंतिम अरदास करते परिजन।
खबरें और भी हैं...