पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Manthan Theater And Film Foundation Presented Drama Under The Drive Towards Chalo Village

मंथन थिएटर व फिल्म फाउंडेशन ने चलो गांव की ओर मुहिम के तहत प्रस्तुत किया नाटक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंथन थिएटर एवं फिल्म फाउंडेशन ने चलो गांव की ओर मुहिम के अंतर्गत गांव सुलखनी में फोरम नाटक प्रस्तुत किया। कोलकाता से फोरम थिएटर विधा पर रिसर्च कर मंथन के निर्देशक उमा शंकर के निर्देशन में नाटक प्रस्तुत हुआ।

उन्होंने बताया कि इस नाटक विधा द्वारा लोगों में प्रश्न पूछने की कला का विकास होता है। नाटक में दिखाया गया कि एक पिता जो अपनी बेटी को पढ़ाना चाहता हैं लेकिन उसी के परिवार के अन्य लोग उसका विरोध करते हैं क्योंकि उनका मानना हैं कि लड़की अगर ज्यादा पढ़ गई तो हाथ से निकल जाएगी। उनका यह भी तर्क हैं कि माहौल ठीक नहीं हैं, छेड़खानी होती हैं इन दृश्यों का दर्शकों पर इतना गहरा असर पड़ा कि एक के बाद एक करके गांव की सामान्य महिलाओं और बेटियों ने नाटक में
भागेदारी की।

देखते ही देखते पूरा गांव नाटक के कलाकारों की भांति अभिनेता में तब्दील हो गया। पिता के पक्ष में आकर परिवार के मुखिया से सवाल पूछने लगा। नाटक में सूत्रधार की भूमिका नाटक के निर्देशक उमा शंकर ने। अन्य कलाकारों के रूप में नेहा, मनीष, रोहित, अजय, समर, दिवाकर, कंवल, बबन, अमन, लखविंदर, निशा, विकास ने
भाग लिया।

कैंट के गांव सुलखनी में नाटक प्रस्तुत करते कलाकार।
खबरें और भी हैं...