पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फन गेम खेलकर और होली के गानों पर मेंबर्स ने किया खूब एंजॉय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेसीअाई अम्बाला एंजेल्स की तरफ से वुमंस डे और होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। क्लोव-99 में आयोजित इस कार्यक्रम की होस्ट वंदना शर्मा और सोनिया कोहली रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत में बिजनेसवूमन मंजू अनेजा, सुनीता भोला और एस्ट्रोलॉजर कैरेन ने वुमंस-डे को सेलिब्रेट करते हुए उपस्थित मेंबर्स को अपनी सक्सेस स्टोरी बताते हुए मोटिवेट किया। उसके बाद सभी मेंबर्स ने मिलकर केक कटिंग सेरेमनी की। क्रिएटिव हेड प्रीति मक्कड़ द्वारा बनाए गए सेल्फी कॉर्नर्स पर सभी मेंबर्स ने सेल्फी लेते हुए मस्ती की। खास सभी मेंबर्स अपने घर से हर्बल कलर बनाकर लाए थे जिसके साथ होली खेली गई। इस दौरान मेंबर्स को आ देखे जरा किसमें कितना है दम गेम खिलाई गई जिसमें सबने खूब एंजॉय किया। बैलून फोड़ो और होली अट्रेक्टिव तम्बोला खेली गई। इस कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमन और सविता नागपाल रहीं। यहां शैली सूदन, पूजा सूदन, रुबी, माेनिका, डॉली, अंजू, नीतू, सुनीता आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...