बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए परिवहन मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
बराड़ा | गांव अधोई, अधोया व जलूबी में बस क्यू शैल्टर बनाने के लिए भगवान वाल्मीकि शिक्षा प्रचार समिति ने परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन साैंपा। समिति ने कहा कि बस क्यू शैल्टर न होने से गांव कंबासी, तोलावाली, कम्बाेज माजरी, अधोई, अधोया, कंबास, अकालगढ़, तलहेड़ी, मनुमाजरा, थंबड़ के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इन गांवों के लोगों को अधोया, अधोई व जलूबी से अपने दैनिक कार्याें के लिए बस लेनी पड़ती है, लेकिन यहां क्यू शैल्टर न होने से गर्मी, सर्दी व बरसात में खुले में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ता है। समिति पहले भी एसडीएम बराड़ा, जीएम रोडवेज को इस बारे में पत्र लिखकर अवगत करवा चुकी है लेकिन अभी तक समस्या ज्यों की त्यों है।