पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंत्री विज ने डीजीपी व कार्यकर्ताओं से अपने आवास पर की मुलाकात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाक की हड्डी के आपरेशन के बाद गृह मंत्री अनिल विज को पीजीआई चंडीगढ़ से रविवार छुट्टी मिली और दोपहर बाद वह शास्त्री कालोनी स्थित अपने निवास पर पहुंचे। मंत्री विज के यहां आने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। गृह मंत्री ने इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर पार्टी नेताओं से बातचीत की और बताया कि अब वह पहले से स्वस्थ हैं। इस दौरान विकास के मुद्दों व पार्टी गतिविधियों पर भी उन्होंने चर्चा की। शाम को डीजीपी मनोज यादव मंत्री विज के निवास पर पहुंचे। करीब 20 मिनट उन्होंने मंत्री के निवास पर अलग-अलग मुद्दों पर उनसे चर्चा की। इसके बाद वह रवाना हो गए।

खबरें और भी हैं...