- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Naraingarh News Haryana News Minister39s Action On Illegal Mining Order To Seal Stock Of Former Mining Minister Nayab Saini39s Cousin
अवैध खनन पर मंत्री का एक्शन, पूर्व खनन मंत्री नायब सैनी के चचेरे भाई का स्टॉक भी सील करने के आदेश
नायब सैनी के चचेरे भाई के प्लांट में कार्रवाई करते मंत्री मूलचंद शर्मा।
नारायणगढ़ | अवैध खनन की शिकायतों के बीच खनन मंत्री मूलचंद शर्मा बुधवार शाम खनन जोन में पहुंच गए। मारकंडेय नदी में 50 फीट गहरे तक खुदाई मिली। ऐसे इलाकों में खनन दिखा, जहां खनन की अनुमति ही नहीं। कई स्क्रीनिंग प्लांट पर खनन सामग्री का बेहिसाब स्टॉक मिला। मंत्री ने 2 प्लांटों की खनन सामग्री का स्टॉक सील करने के निर्देश दिए। इनमें प्रदेश के पूर्व खनन मंत्री व कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी के चचेरे भाई सुरेश पाल का डेरा मौजा का प्लांट भी शामिल है। मंत्री ने स्क्रीनिंग प्लांट पर मौजूद सुरेश पाल के बेटे से स्टॉक का हिसाब-किताब पूछा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। मंत्री ने जिला खनन अधिकारी भूपेंद्र सिंह को फोन कर बुलाया। मंत्री ने कहा कि यहां अवैध खनन है, पर जिला खनन अधिकारी को सस्पेंड किया तो 4 जिलों का काम प्रभावित होगा, क्योंकि मैनपावर की कमी है। मंत्री ने खनन सामग्री से भरे 8 ट्रक, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कराए। मारकंडेय नदी में अवैध खनन करने वालों पर केस दर्ज करने के आदेश दिए।