पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जंगल में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म, 4 पर पोक्सो एक्ट में केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नारायणगढ़ | रविवार देर शाम एक आदिवासी समुदाय की नाबालिग के साथ उसके ही समुदाय के युवक ने कुछ लोगों की मदद से दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को गांव लाहा के नजदीक जंगल में छोड़ कर फरार हो गए। लाहा के एक ग्रामीण ने पीड़िता का अकेला सड़क पर खड़ा देख महिला थाना में पहुंचाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को मोहाली फेस 11 में रह रहा प्रिंस, फूलवंती, राजबीर और राकेश ने रंजिश के चलते उसे जबरन गाड़ी में बैठा कर लाहा के पास जंगल में ले गए। आरोप है कि प्रिंस ने दुष्कर्म किया। करीब साढ़े सात बजे फरार हो गए। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...