- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News Missing From Hailey Bailey Lallu From 10th Student Fatehgarh Sahib Took Me Away And Took Me To Tata Magic
हाेली पर गायब 10वीं की छात्रा फतेहगढ़ साहिब से मिली बाेली- लल्लू मुझे बेहाेश कर टाटा मैजिक में ले गया था
कक्षा 10वीं की छात्रा का बुधवार को इंग्लिश का पेपर था। उसकी सहेली का मंगलवार शाम को फोन आया कि वह गाइड ले जाए। जब वह शाम करीब 7:30 बजे गाइड लेने जाने लगी तो लल्लू नामक युवक ने 3 साथियों के साथ उसके मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया तथा उसका टाटा मैजिक में अपहरण कर लिया। छात्रा को अगले दिन जब होश आया तो वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में थी। पुलिस की सूचना के बाद परिजन उसे अपने साथ लाए।
लालकुर्ती क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने कहा कि उसके अपहरण के बाद जब उसे होश आया तो वह सड़क के किनारे पड़ी थी। इसके बाद वह थोड़ी दूरी पर लगे पंजाब पुलिस के नाके पर पहुंची। वहां पर उसने पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी थी। पिता ने बताया कि बेटी के किडनैप होने के बाद वह रात भर उसको ढूंढते रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसलिए 11 मार्च सुबह 10 बजे वह पड़ाव थाने पहुंचे। जहां पर शिकायत दर्ज तो हुई, लेकिन कोई संजीदगी नहीं दिखाई गई। शाम को जब पंजाब पुलिस का फोन आया तो वह तुरंत ही फतेहगढ़ साहिब पहुंच गए और उसके बाद अपनी बेटी को लेकर घर आ गए। पिता ने बताया कि 12 मार्च की शाम को उसके घर पर दोबारा से 3-4 युवक आए और हमला कर दिया। इसलिए छात्रा समेत पूरा परिवार भयभीत है। रात को हुए हमले के बाद शुक्रवार काे पिता बेटी को लेकर गृहमंत्री अनिल विज काे शिकायत देने पहुंचे, लेकिन वहां पर पहले ही पड़ाव थाना प्रभारी मौजूद थे इसलिए वह मंत्री आवास के बाहर से ही पीड़िता और उसके पिता को लेकर थाने पहुंच गए। जहां पर परिजनों के बयान दर्ज किए और उसके बाद मामला महिला पुलिस थाने के हवाले कर दिया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि एक युवक को पड़ाव थाना पुलिस ने पकड़ लिया है बाकी महिला थाना पुलिस उसकी बेटी का मेडिकल कराने में जुटी है। महिला थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि लल्लू नामक युवक ने अपने दोस्तों के साथ वारदात को अंजाम दिया है और मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद ही मामले की पूरी तरह से स्थिति स्पष्ट होगी।