नग्गल एसएचअाे ने शांतिपूर्ण हाेली मनाने का दिया संदेश
अम्बाला सिटी| नग्गल थाना में एसएचअाे धर्मवीर ने हाेली पर्व काे लेकर मीटिंग ली। इसमें विभिन्न गांवाें से पीस कमेटी के सदस्य पहुंचे। एसएचअाे धर्मवीर ने कहा कि हाेली पर्व सभी शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। अगर काेई व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंगबाजी करता है ताे पुलिस काे सूचित करें। उन्हाेंने मीटिंग में सभी काे काेराेना वायरस काे लेकर भी जागरूक किया। माैके पर थाना स्टाफ समेत अन्य माैजूद रहे।