पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यू सब्जी मंडी में जाने के लिए नप ने गुड़गुड़िया नाले पर बनवाई पुलिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांधी ग्राउंड के साथ न्यू सब्जी मंडी में जाने के लिए नगर परिषद द्वारा अब गुड़गुड़िया नाले के ऊपर नई पुलिया का निर्माण किया गया है। सोमवार को पुलिया पर लैंटर डाला गया और आगामी कुछ दिनों में सब्जी मंडी में आने-जाने के लिए लोगों व सब्जी विक्रेताओं को नया रास्ता मिल जाएगा।

बता दें कि गत दिनों सब्जी मंडी के समक्ष जगाधरी रोड को फोरलेन करने की योजना चल रही है। इसके तहत सब्जी के समक्ष पुरानी रोड को गत दिनों उखाड़ दिया गया था। इस कारण सब्जी मंडी को आने-जाने वाला रास्ता बंद हो गया था। सब्जी मंडी में विक्रेताओं ने इसको लेकर रोष जताया था और मामले की शिकायत की थी।

इसके बाद अब जगाधरी रोड के ठीक साथ गुड़गुड़िया नाले पर पुलिया बनाई जा रही है ताकि वाहन चालक सब्जी मंडी तक आसानी से आ-जा सके।

अम्बाला | गांधी ग्राउंड के साथ सब्जी मंडी को जाने के लिए गुड़गुड़िया नाले पर पुलिया निर्माण करते कर्मचारी।
खबरें और भी हैं...