पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नप ने बिजली के खंभों पर लगी केबल की तारें उतरवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अम्बाला | नगर परिषद ने सोमवार को बाजारों में बिजली के खंभों पर लगी केबल की तारों को हटवाया। निकलसन रोड के अलावा आसपास क्षेत्र से इन तारों को तोड़ा गया। केबल ऑपरेटरों को दोबारा बिजली के खंभों से तारें नहीं जोड़ने की हिदायतें भी दी गई। सुबह निकलसन रोड पर निगार सिनेमा के समक्ष तारों को तोड़ा गया। इसके अलावा अन्य रोड पर भी जहां बिजली पोल पर तारें लगी मिली वहां पर कार्रवाई की गई। यह तारें पिछले काफी अर्से से यहां लगी थी जिन्हें अब तोड़ा गया है। वहीं नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि बिजली के खंभों से तारों को जोड़ा नहीं जा सकता। यदि दोबारा पोल पर तारें लगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...