पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नप ने बाजारों से हटवाईं केबल ऑप्रेटर्स की तारें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैंट के बाजारों से नगर परिषद की रेंट ब्रांच की अाेर से केबल अाॅपरेटर के तार हटाने का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार काे सदर बाजार, मेन सदर बाजार, रेलवे राेड से यह तार हटाए गए। इसलिए बाजारों में दुकानदार केबल टीवी नहीं देख सके। नगर परिषद की टीम ने के बताया कि अाला अफसरों के आदेशों पर यह कार्रवाई की जा रही है। स्ट्रीट के पोल पर जो भी तार लगे हैं उन्हें पहले हटाया जा रहा है।

सदर बाजार में सुबह 11 बजे रेंट ब्रांच ने काम शुरू किया तो कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध किया। लेकिन नप की टीम ने दुकानदारों से कहा कि वह अपने केबल आपरेटर से इस संबंध में बात करें। इसलिए दिनभर उन दुकानदारों की दुकानों में विभिन्न टीवी चैनल का प्रसारण बंद हो गया है जो केबल से टीवी देखते हैं। नगर परिषद की टीम ने बताया केबल के अलावा पोल पर परदे भी उतारे हैं जिसकी वजह से बाजारों की सुंदरता बिगड़ रही थी। नप की टीम कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अपनी ट्राली और सीढिय़ों को लेकर पहुंची और विभिन्न बाजारों में दोपहर तक कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...