नपा का दर्जा मिला, मगर नहीं हो रहे विकास कार्य : डाॅ. बलदेव
बराड़ा | कस्बा को नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद लोग बहुत से करों के बोझ में आ गए हैं। वहीं कस्बा में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कस्बा में फिर से पंचायती चुनाव करवाने के लिए डा. बलदेव सिंह इसको लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि एक हजार से ज्यादा लोगों के साइन व फोन नंबर दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ज्ञापन सीएम के नाम भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में गरीब आदमी रहने के लिए मकान तक नहीं बना सकता जिसके लिए कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है। पंचायती राज में किसी प्रकार की कोई औपचारिकताएं नहीं होती।