पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेहा और प्रशांत ने जय-जय शिव शंकर पर दी परफॉर्मेंस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेसीआई अम्बाला ने होली पर्व पर ‘रंगोत्सव’ प्रोग्राम का आयोजन किया। सिख गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सभी मेंबर्स ने एक-दूसरे को रंग लगाया। रेन डांस पार्टी काे खूब एंजाॅय किया। इस दौरान कई एक्टिविटी भीगे बलम, होली मिलन और डांस रंगीले और प्रतियोगिताएं किसमें कितना है दम और गुब्बारे फोड़ तंबाेला का आयोजन किया गया। कपल्स ने गानों पर अपनी परफॉर्मेंस दी। निधि आैर राहुल की जोड़ी ने घुंघरू टूट गए, नेहा और प्रशांत ने जय-जय शिव शंकर, अंशुम और सिद्धि ने वंडरलैंड लैके जाऊंगा, रोहित और गीतांजलि की जोड़ी ने मेरा नखरा है तीखी तलवार वरगा पर परफॉर्मेंस दी। चीफ गेस्ट डॉ. राजीव गुप्ता रहे। एमओसी जेसी ममता और पुनीत अग्रवाल रहे। कार्यक्रम में जेसीआई अम्बाला के प्रधान जेसी अंशुम जिंदल, आईपीपी जेसी सीए अनुभव गोयल, सेक्रेटरी जेसी बृहद मित्तल, अंकुश गुप्ता, शुभम गोयल, साहिल गुप्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...