पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अाेएलएक्स पर भांजी ने डाइनिंग टेबल बेचा, मामा के खाते से निकल गए 30 हजार रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली में इलेक्ट्रिकल कांट्रेक्टर सेक्टर-10 निवासी भूपेंद्र भाम्बरी से 30 हजार रुपए ठग लिए गए। दिल्ली में ही रहने वाली भांजी अनन्या गाैड़ ने अाेएलएक्स पर पुराना डाइनिंग टेबल बेचा था। इस एवज में मिलने वाले 4700 रुपए के लिए मामा भूपेंद्र का मोबाइल नंबर दिया था। हालांकि, मामा को यह रकम तो नहीं मिली, बल्कि उनके कैनरा बैंक के खाते से 30 हजार रुपए निकल गए। सदर पुलिस ने भूपेंद्र की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। भूपेंद्र के मुताबिक उसकी भांजी ने ओएलएक्स पर पुराना डाइनिंग टेबल बेचने के लिए विज्ञापन दिया था। अनीता नाम की महिला ने डायनिंग टेबल खरीदने की इच्छा जताई।

दोनों के बीच में 4700 रुपए में बात तय हो गई। अनीता ने अनन्या को कहा था कि वह रकम भीम एप या फोन-पे से ट्रांसफर कर देगी। चूंकि, अनन्या का पेटीएम बैंक खाते से लिंक नहीं था तो उसने उनका मोबाइल नंबर दे दिया। हालांकि, उन्हें अाेएलएक्स पर हुई डील के बारे में नहीं पता था। इतना ही समझ आया था कि अनन्या का पैसा उसके पेटीएम अकाउंट में आना है। अनीता का जब उसके पास फोन आया तो उसने कहा कि भीम यूपीआई में 5 रुपए का लिंक भेजा है। इस लिंक को स्वीकार किया ताे 5 रुपए उसके खाते में नहीं आए बल्कि कट गए। जब महिला से पूछा तो उसने कहा कि दोबारा चेक करो और तब उसने 10 रुपए अपने खाते में क्रेडिट पाए। इसके बाद उसने 4700 रुपए का लिंक भेजा जोकि फेल हो गया। फिर उसने 2000 रुपए का लिंक भेजा जिसे ओपन करते ही उसके खाते में पैसे कट कर मैन काइंड नाम के खाते में जाने लगे। जब उसने महिला से कहा कि वह गलत कर रही है, तब उसके पति ने फोन लिया। जिसने अपना नाम दीपक शर्मा बताते हुए कहा कि उसकी प|ी ने आपको गलत पिन डलवा दिया है। उसने पेटीएम पर एक अन्य नंबर डालने को कहा और जब उसने नंबर डाला तो उसका बचत खाता हैक हो गया। इन लोगों ने उसके खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए। जब उसने आपत्ति जताई तो दीपक ने कहा कि अपने आधार व पैन कार्ड का नंबर दिए हुए वाट्सएप नंबर पर डाल देंगे तो पैसा वापस आ जाएगा। हालांकि, उसने ऐसा नहीं किया। उसने तुरंत बैंक से संपर्क किया तो पता चला खाते में महज 500 रुपए बच गए थे। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

खबरें और भी हैं...