पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Barara News Haryana News No Funds For Diesel In Barara Tehsil Registrations Could Not Be Done If Electricity Goes Out

बराड़ा तहसील में डीजल के लिए फंड नहीं, बिजली जाने पर नहीं हो पाती रजिस्ट्रियां

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बराड़ा तहसील कार्यालय में जनरेटर की व्यवस्था तो हो सकती है लेकिन डीजल के लिए फंड ही नहीं है। ऐसे में बिजली गुल हो जाने पर कंप्यूटर ठप हो जाते हैं और रजिस्ट्रियां नहीं हो पाती। कैलाश कुमार, तेजपाल, भजन सिंह, संदीप कुमार व ललित ने बताया कि पिछले सप्ताह तीन बार ऐसा मौका रहा जब बिजली गुल होने से दिक्कत आई।

तहसील में रजिस्ट्री करवाने आए रमन सिंह, कर्म पाल व महिन्द्र ने बताया कि पुरानी तहसील से कंप्यूटर सहित पूरे उपकरण लघु सचिवालय स्थित तहसील में लाए गए लेकिन जनरेटर नहीं बदले गए। अगर पुरानी तहसील परिसर में पड़ा जनरेटर उठा कर यहां पर लगा दिया जाए तो बिजली की सप्लाई बंद होने पर रजिस्ट्रियां हो सकती हैं। वहीं, एसडीएम गिरीश चावला का कहना है कि पुरानी तहसील परिसर में जनरेटर तो पड़ा है, लेकिन उसे चलाने के लिए डीजल चाहिए। जिसका फंड नहीं है।

खबरें और भी हैं...