जजपा में किसी का भी संघर्ष बेकार नहीं जाएगा: जसविंद्र
नारायणगढ़ | जजपा के युवा संगठन की ओर से डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर इसराना में रैली का आयोजन किया गया। रैली में शामिल होने के लिए जिला प्रधान जसविंद्र दनौरा के नेतृत्व में एक जत्था रवाना हुआ।
जसविन्द्र ने कहा कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई का वायदा किया है। सरकार ने किसानों को तीन लाख रुपए तक बिना ब्याज लोन देने की बात कही है। गठबंधन सरकार सड़कों को दुरुस्त करने का काम कर रही है। 96 घंटे के अंदर सड़क पर पड़े गड्ढे को भरा जाएगा। अजय चौटाला ने अपने संघर्ष के साथियों का मान सम्मान रखने के लिए पार्टी बनाई है। किसी भी कार्यकर्ता का संघर्ष बेकार नहीं जाएगा। मौके पर हरबिलास रज्जुमाजरा, मदन चानना, नायब फिरोजपुर, सुशील अग्रवाल, कर्ण खेड़की, सुशील बरौली, अमित वालिया, नीटू वालिया, माेहित नेहरा, उदय रामगढ़ व जॉनी घई मौजूद रहे।