- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News On The Saha Ambala Highway Water Accumulated In Many Places Due To Rain Vehicles Started To Sink Driver Upset
साहा-अम्बाला हाईवे पर बरसात से कई जगह पानी जमा, वाहन धंसने लगे, चालक परेशान
साहा से अम्बाला के बीच हाईवे नंबर 444 ए की फोरलेनिंग के चलते पहले ही वाहन चालक मुसीबत झेल रहे हैं। अब बरसात ने इस मुसीबत को और बढ़ा दिया है। पिछले तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बरसात से जगह जगह पानी भर गया है। इससे वाहनों को पानी व कीचड़ के बीच से गुजरना पड़ रहा है, जिससे न केवल वाहन कीचड़ में धंस रहे हैं, बल्कि जाम भी लग रह है। मिठ्ठापुर चौक के नजदीक सड़क निर्माण के लिए बनाए गए डायवर्सन के रास्ते पर पूरी तरह पानी भरा हुआ है। जिसके चलते चौपहिया वाहनों को तो दिक्कत हो ही रही है दोपहिया वाहनों का तो यहां से गुजरना लगभग नामुमकिन हो गया है। इसी तरह मंगलई के मोड़ के पास भी सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं।