ये शिकवे भुलाने का मौका : सांसद नायब सैनी
नारायणगढ़ | कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी के आवास पर सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। नायब सैनी व उनकी प|ी सुमन सैनी ने वर्करों के साथ फूलों की होली खेली। सैनी ने कहा कि होली पर सभी को गिले शिकवे भुलाकर एक दूसरे के गले लग जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 9 मई को महाराणा प्रताप की जंयती पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत महाराणा की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मौके पर मारकंडा मंडल प्रधान जसविन्द्र बख्तुआ, नारायणगढ़ मंडल प्रधान बांका सैनी, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुर्जर, चंदन सैनी, अश्वनी अग्रवाल व राजेश सैनी मौजूद रहे।