- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News Out Of 14 Lakh Property Taxes Dev Samaj Girls School Filled 358 Lakhs After Sealing The Corporation Removed The Seal
14 लाख प्रॉपर्टी टैक्स में से सीलिंग के बाद देव समाज गर्ल्स स्कूल ने 3.58 लाख भरे, निगम ने सील हटाई
देव समाज गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से नगर निगम टीम ने सीलिंग हटा दी। स्कूल की तरफ से 14 लाख प्रॉपर्टी टैक्स में से 3.58 लाख रुपए भर दिए गए हैं। बाकी की रकम काे भरने के लिए छह माह का समय मांगा गया है। पैसे भरने के बाद नगर निगम टीम ने सीलिंग काे स्कूल में जाकर हटाया। देव समाज साेसाइटी से मेंबर विनीत शर्मा, अशाेक भल्ला, जगदीप भारद्वाज, हरीश सपड़ा, अाेमप्रकाश, स्कूल प्रिंसिपल सीमा शर्मा अपने स्टाफ के साथ नगर निगम में पहुंचे थे। मेंबर विनीत शर्मा ने कहा कि निगम की तरफ से 2010 के बाद 2019 तक प्रॉपर्टी टैक्स भरने काे लेकर काेई पत्र नहीं दिया। अब लाखाें रुपए टैक्स भरने के लिए एकदम कहा जा रहा है। स्कूल सिटी में दूसरे स्कूलाें के मुकाबले कम फीस पर बच्चाें काे स्टडी करवा रहा है। वहीं, शुक्रवार काे स्कूल में बच्चाें का एग्जाम हाेगा। बुधवार काे निगम टीम ने स्कूल की सीनियर विंग बिल्डिंग काे सील कर दिया था। वहां पढ़ रहे बच्चाें अाैर स्टाफ काे भी तभी बाहर कर दिया गया था।
निगम की दाेहरी नीति, कई बड़े संस्थान में अभी तक कार्रवाई नहीं: 19 फरवरी काे सिटी पंचायत भवन में 36 शिक्षण संस्थानाें पर 2.16 कराेड़ पेडिंग हाेने पर नगर निगम अतिरिक्त कमिश्नर राेहताश बिश्नाेई ने स्कूल संस्थाअाें के पदाधिकारियों व मुखिया की बैठक ली थी। इन संस्थानाें काे प्रॉपर्टी टैक्स जल्द भरने के लिए कहा था।
इन स्कूलों पर इतना प्रॉपर्टी टैक्स बकाया
स्कूल प्राॅपर्टी टैक्स यह है स्टेटस
जीअारएसडी स्कूल घेल राेड, सिटी 40 लाख 3 लाख जमा करवाए
सीनियर माॅडल स्कूल नई बस्ती, सिटी 2.29 लाख ---------
स्प्रिंगफिल्ड पब्लिक स्कूल सादाेपुर 41.35 लाख काेर्ट में केस
सैनी हाई स्कूल सैनी भवन, सिटी 24.39 लाख पेड किए 75 हजार
जग्गन नाथ शास्त्री अशाेक विहार, 23.93 लाख ---------
खालसा हाई स्कूल काेर्ट राेड, सिटी 14.49 लाख ---------
देव समाज सीसे स्कूल कपड़ा मार्केट 14 लाख 3.58 लाख जमा करवाए
यूनाइटेड चर्च स्कूल काजीवाड़ा, सिटी 7.65 लाख ---------
श्री गुरु साहिब हाई स्कूल 7.63 लाख ---------
नियर सनातन धर्म मंदिर गांव काकरू 4.64 लाख ---------
एलएससडी गर्ल्स हाई स्कूल माॅडल टाउन 3.31 लाख ---------
सेंट लाल कान्वेंट स्कूल पिपली बाजार, सिटी 13 हजार ---------
एसडी पब्लिक स्कूल राधा कृष्ण बाजार, सिटी 2.21 लाख ---------
एएस माध्यमिक विद्यालय डीएवी काॅलेज राेड 2.06 लाख ---------
एनएमएमडी माेडर मिडिल स्कूल, सिटी 1.96 लाख ---------
जीअारडी अार्य गर्ल्स हाई स्कूल, सिटी 1.94 लाख ---------
सेंट लाल कान्वेंट रेलवे माल गाेडाऊन राेड, 1.81 लाख ---------
एके ममाेरियल मिडल स्कूल पारस राम नगर 1.49 लाख 75 हजार रुपए जमा करवाए
एवाजाेन पब्लिक स्कूल सेक्टर-10, सिटी 1.49 लाख 1.49 लाख रुपए जमा करवाए
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल साैंडा, सिटी 1.23 लाख ---------
कई स्कूलाें ने नाेटिस देने के बाद प्राॅपर्टी टैक्स जमा करवा दिया है, जबकि कई पार्ट पेमेंट जमा करवाकर गए हैं। जिन स्कूलाें ने जमा नहीं करवाया। उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है। जल्द अन्य स्कूलाें काे भी सील किया जाएगा।
बलवीर सिंह, क्लर्क, टैक्स ब्रांच नगर निगम।
नाेट- नगर निगम की सूची अनुसार 36 शिक्षण संस्थानाें पर करीब 2.16 कराेड़ रुपए प्राॅपर्टी टैक्स बकाया था। उनमें में कई संस्थान पर 1 लाख रुपए से कम की राशि पेडिंग है, जबकि कुछ संस्थान टैक्स भर चुके है।
सिटी नगर निगम में पहुंचे देव समाज स्कूल के टीचर व मेम्बर।
सिटी के देव समाज स्कूल की सील खाेलते निगम कर्मी।