सीलिंग के बाद फीनिक्स क्लब दे चुका टैक्स, अम्बाला क्लब का रिस्पांस नहीं
अम्बाला क्लब ने प्राॅपर्टी टैक्स अभी नहीं चुकाया है। क्लब पर जब पूरे नोटिस चले जाएंगे तब ही कार्रवाई होगी। अभी एक नोटिस गया है, उसके बाद हियरिंग पर बुलाया जाएगा और इसके बाद सीलिंग के आॅर्डर हाेंगे। अभी करीब 10 से 15 दिन और लगेंगे।
बलबीर सिंह, डीलिंग हेड, टैक्स ब्रांच।
अम्बाला सिटी | सेंट्रल फीनिक्स क्लब ने 5 मार्च को नगर परिषद की सीलिंग कार्रवाई के बाद 23 मिनट में ही 27.68 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स चुका दिया था। क्लब पर 10 साल का टैक्स बकाया था। वहीं, अम्बाला क्लब 10 साल से प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने में दिलचस्पी नहीं िदखा रहा। 2010-11 में जहां क्लब पर यह टैक्स जुर्माना लगाकर 3.38 लाख रुपए था। वह 10 साल में बढ़कर 22 लाख 8 हजार 115 रुपए हो गया। निगम ने क्लब को प्रॉपर्टी टैक्स का नोटिस दिया है, लेकिन अभी तक कोई रिस्पांस क्लब की तरफ से निगम को नहीं मिला। इस क्लब में भी डीसी व एसडीएम एक्स-अॉफिसो (पदाधिकारी) होते हैं। वर्तमान में क्लब की वार्षिक आय एक करोड़ रुपए से ज्यादा दिखाई गई है।