होली जमकर खेलें, लेकिन हुड़दंग से बचें; क्योंकि पुलिस की नजर आप पर है
होली हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद होती है। लेकिन मस्ती और रंगों के इस त्योहार का रंग उस समय फीका पड़ जाता है जब होली में सिंथेटिक रंगों के अधिक प्रयोग से त्वचा पर एलर्जी, चुभन और रेशेज होने लगते हैं। स्किन स्पेशलिस्ट डाॅ. सरिता गुप्ता ने बताया कि हाेली खेलने के लिए हमेशा प्लांट बेस्ड ऑर्गेनिक रंगों का प्रयोग करें। कैमिकल और डाई बेस कलर का प्रयोग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। रहरे रंग के कलर में काॅपर सल्फेट, काले में लेड ऑक्साइड और लाल में मर्करी मिक्स किया होता है जो स्किन के लिए हानिकारक होता है।
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस करेगी गस्त, ड्रिंक एंड ड्राइव केसों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अम्बाला | होली के रंग में भंग न पड़े इसे लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस ने सुरक्षा के दायरे को पहले से ज्यादा मजबूत किया है। चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती रहेगी साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गस्त करेगी। सभी थाने व चौकी प्रभारियों को भी दोपहर तक गश्त पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले आए तो ऐसे मामलों में भी कड़ी कार्रवाई पुलिस द्वारा अमल में लाई जाएगी। होली की खुमारी सोमवार से ही छा चुकी है। दोपहर से स्कूलों के समक्ष एवं बाजारों में युवा एक-दूसरे पर रंग लगा रहे थे। वहीं रात विभिन्न स्थानों पर परंपरा अनुसार होलिका दहन किया गया। मंगलवार होली के दिन अलग-अलग जगहों पर नाके लगेंगे। युवाओं ने यदि हुड़दंगबाजी की तो पुलिस द्वारा उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन : सिटी में जगाधरी गेट, कपड़ा मार्केट, मानव चौक, प्रेम नगर, लायलपुर बस्ती, हुडा सेक्टर-9 व 10, नसीरपुर, एवं अन्य स्थानों के अलावा कैंट में पुल चमेली के अलावा, सराफा बाजार, बजाजा बाजार, टिंबर मार्केट, पंजाबी मोहल्ला, रामबाग रोड, बंगाली मोहल्ला, नन्हेड़ा, रंगिया मंडी, महेशनगर, जगाधरी गेट, नाहन हाउस, राम नगर आदि क्षेत्रों में परंपरा अनुसार होलिका दहन किया।
ये टिप्स जरूरी
Áहोली खेलने से पहले बालों पर नारियल या बादाम का तेल लगा सकते हैं। फेस और गर्दन पर मॉस्चराइजर जरूर लगाएं ताकि स्किन और कलर्स के बीच में लेयर बनी रहे और स्किन आैर बालों को कोई नुकसान न हो।
Áआंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का प्रयोग कर सकते हैं।
Áहोली खेलने के बाद रगड़ने की बजाय रंगों को उतारने के लिए क्लीजिंग मिल्क का यूज करें।
Áबालों पर दही या अंडे की जर्दी 40 मिनट तक लगाकर रखें, उसके बाद अच्छे से शैंपू कर लें।
Áबालों को धोने के बाद बालों में सिरम या कंडीशनर लगाएं इससे रंगों का प्रभाव बालों पर नहीं पड़ेगा।
Áज्यादा गर्म पानी से नहाना नहीं है। नहाने के लिए गुनगुना या ठंडा पानी का प्रयोग करें।
Áनहाने के बाद स्किन पर नारियल तेल या अच्छा सा मॉस्चराइजर जरूर लगाएं। इससे त्वचा को अच्छी तरह पोषण मिल पाता है।
Áअगर स्किन की एलर्जी हो जाए तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
अपनाएं ये घरेलू टिप्स
Á स्किन ड्राई हो गई हो तो घर पर पपीता या केले को मेश करके स्किन पर लगाएं। इसके अलावा दूध, हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाकर भी स्किन और चेहरे पर लगा सकते हैं।
Áयदि आपको कलर से खेलने के बाद तुरंत एलर्जी हो जाए तो बर्फ या लोशन लगाएं। वहीं फेस पर गलो के लिए खूब पानी पीएं। दिन में 2 से ढाई लीटर पानी पीना जरूरी है।
Áनाखूनों को साफ रखने के लिए आप होली खेलने से पहले ही नेल्स पर वैसलीन लगा लें, ताकि उनके रंग पर असर न हो।
अम्बाला सिटी | होलिका पूजन के दाैरान एक दूसरे के रंग लगाती महिलाएं।