तोपखाना बाजार में हुआ प्ले
तोपखाना बाजार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर रॉबिनहुड अम्बाला ने धक्का बस्ती की महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 200 महिलाओं और बच्चों को खाना खिलाया गया। महिलाओं में जागरुकता लाने के लिए एक प्ले किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पार्षद अशिमा थीं। कार्यक्रम का प्रबंधन और आयोजन बबीता, शशि, गुंजन, आरती सहगल, प्रधान नवनीत, गौतम, रूचि व रॉबिन हुड आर्मी के सदस्यों और अक्षर कला मंच सोसाइटी ने किया।