गोली चलाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज की तलाश में पुलिस
बराड़ा | प्राईवेट उत्कर्ष बैंक के रिकवरी मैन पर गोली चलने के मामले में बराड़ा पुलिस सीसीटीवी फुटेज की तलाश में है। अभी तक पुलिस को पीड़ित द्वारा बताई ग्रे रंग की इंडिया कार नहीं मिली। पीड़ित निशांत की तबीयत एकदम ठीक है। निशांत की टांग में दो गोली लगी हैं, जिसमें एक गोली उसके पट में लग कर आरपार हो गई थी। फोरेंसिक विभाग के डाॅक्टर राजेन्द्र सैनी ने बताया कि निशांत को ट्रीटमेंट दे दिया था। टांग में कोई फैक्चर नहीं है। जल्द ही उपचार के बाद निशांत की छुट्टी कर दी जाएगी। बता दें कि रिकवरी मैन निशांत शाहाबाद की ओर से अपनी एक्टिवा से बराड़ा की ओर आ रहा था। जैसे ही वह अधोई गांव के पास पहुंचा तो नकाब पोश बदमाशों ने उसे लूट के इरादे से रोक कर गोलियां मार दी थी। दो गोली निशांत की टांग पर तो एक गोली निशांत के कान के पास से निकल गई थी। उधर थाना बराड़ा प्रभारी हमीर सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। लुटेरों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है।