पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ज्वैलरी शॉप में चोरी मामले में मोबाइल डंप नंबर जांच रही पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

5 मार्च की रात चोरों ने गैस कटर से काटा था दुकान का दरवाजा

मुलाना बाजार में स्थित सुनार की दुकान पर गैस कटर से चोरी मामले में मुलाना पुलिस ने मोबाइल डंप में आए नंबरों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में हर स्तर पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

5 मार्च की रात चोर मुलाना बाजार में स्थित सूरज ज्वैलर्स की दुकान छत के रास्ते घुसे थे और गैस कटर से सीढ़ी का दरवाजा काट क दुकान में घुसे थे। वहां चोरों ने गैस कटर से दुकान में रखी सेफ को भी काटने का प्रयास किया था, लेकिन वे अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाए थे। चोरों ने उसी समय सूरज ज्वैलर्स के साथ लगती गुप्ता स्टेशनरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। सीसी टीवी की फुटेज से पता चला था कि इस वारदात को तीन युवकों ने अंजाम दिया था। जिस समय वारदात को अंजाम दिया उससे पहले दुकान की बिजली बंद कर दी थी ताकि सीसीटीवी कैमरे काम न कर सकें। मुलाना थाना प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि मोबाइल डंप में आए नंबरों की जांच की जा रही है। हर पहलू पर नजर रखकर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...