पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धरने पर बैठे अनुबंधित आईटीआई अनुदेशकों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने पर जताया विराेध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार काे आईटीआई में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर अनुबंधित आईटीआई अनुदेशकों ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला प्रधान सचिन धतरवाल ने बताया कि करीब 15 वर्षों से 1410 कर्मचारी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार पक्की भर्ती की आड़ में इन कर्मचारियों की छंटनी करना चाहती है। जिसके विरोध स्वरूप कर्मचारी फरीदाबाद में सेक्टर आठ के पार्क में इकट्ठे हुए और मंत्री मूलचंद शर्मा से मिलना का समय मांगा। उन्होंने मिलने का आश्वासन दिया गया था लेकिन मंत्री जी मिलने नहीं आए। इसके बाद कर्मचारी धरने पर बैठ गए। रात 11 बजे अंधेरे में कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया गया।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव महावीर पाई ने कहा कि मंत्री के आदेश पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इसलिए उनकी कड़े शब्दों मे निंदा करते हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा आईटीआई में पक्की भर्ती का कोई विरोध नहीं, लेकिन सरकार इन 1410 लोगों की नौकरी क्यों छीन रही। अगर सरकार पक्की भर्ती करना चाहती है तो 1410 पदों को छोड़कर जितने पद खाली बचते है। उन पर पक्की भर्ती करे। उन्होंने कहा कि अगर अनुबंधित कर्मचारियों की छंटनी करने की कोशिश की तो पूरे प्रदेश में आंदोलन को तेज किया जाएगा। मौके पर रविंद्र शर्मा, बिट्टू शर्मा, रमेश, धर्मबीर, अजय, वीरेंद्र, विशाल, हेमंत अजय, जसविंद्र कौर, मीनू, मीनाक्षी, पिंकी आर्या सहित अन्य माैजूद रहे।

मागाें काे लेकर अाईटीअाई में नारबाजी करते कर्मचारी ।
खबरें और भी हैं...