पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

छात्रा को फतेहगढ़ साहिब लेकर पहुंची पुलिस, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में फ्लाईओवर पर मिली 10वीं की छात्रा को सिटी महिला थाना पुलिस जांच के लिए पंजाब लेकर गई। छात्रा के बताई गई जगह पर निशानदेही की गई और उसके बाद संबंधित थाने से उसका रिकॉर्ड भी लिया गया। महिला थाना पुलिस की मानें तो छात्रा ने पूछताछ में कहा कि टाटा मैजिक में डाल कर ले जाने के बाद उसे नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ है। उसे तो 10 मार्च के बाद अगले दिन होश आया था। इसलिए पुलिस ने दुष्कर्म की संभावना के चलते शुक्रवार देर रात सिटी के नागरिक अस्पताल में उसका मेडिकल कराया और सैंपल लैब भेजे गए हैं। साथ ही पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रविवार को छात्रा के चाइल्ड वेलफेयर कमेटी और मजिस्ट्रेट के सामने में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...