पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Naraingarh News Haryana News Police Revoked Section 307 Against Nephew Of Former Mla Few Days Ago Now Accused Of Quarrel Again

पूर्व विधायक के भतीजे के खिलाफ पुलिस ने कुछ दिन पहले रद्द की थी धारा 307, अब फिर झगड़ा करने का आरोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व विधायक दीवान पवन साहनी के भतीजे अरविन्द साहनी उर्फ काका पर अब झगड़ा करने का आरोप लगा है। इस मामले में नारायणगढ़ के बंटी शर्मा ने पहले नारायणगढ़ थाने में जाकर सूचना दी। वहां कोई कार्रवाई न होने पर गृहमंत्री अनिल विज के अम्बाला कैंट स्थित आवास पर जाकर शिकायत की। काका पर 31 जनवरी की रात को बंटी शर्मा और ईजी डे पर फायरिंग करने की वजह से जान लेवा हमला करने की धारा 307 लगी थी। हालांकि बाद में पुलिस ने जांच में यह धारा हटा दी, जिसके कारण 1 मार्च को गिरफ्तारी के अगले दिन ही काका को जमानत मिल गई थी।

बंटी का आरोप है कि शुक्रवार रात को करीब 9 बजे काका ने उसके साथ पहले गाली गलौज की और फिर हाथापाई करने लगा। अम्बाला चौक पर मौजूद कुछ लोगों ने झगड़ा खत्म करवाया तो काका ने प|ी को फोन कर बुला लिया। बंटी ने बताया कि मौके पर पुलिस भी आई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं नारायणगढ़ पुलिस के जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने शुक्रवार की रात को हुए झगड़े में शिकायतें दी हैं। इन दोनों को तीन बार बुलाया गया जिसमें से दोनों एक बार ही इकट्ठा हो सके हैं। जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई करेंगे।

काका का लाइसेंस करवाएंगे रद्द: कांबोज

काका पर दो बार अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग के आरोप लग चुके हैं। वर्ष 2016 में कोहड़ा अड्डे पर स्थित ढाबे पर फायरिंग करने का आरोप लगा था। काका के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। कुछ दिन बाद ही दोनों पक्षों में फैसला हो जाने के कारण पुलिस ने बंदूक वापस कर दी थी। अब 31 जनवरी को बंटी शर्मा व ईजी डे पर फायरिंग हुई। थाना प्रभारी अरविन्द कांबोज का कहना है कि काका का आर्म्स लाइसेंस रद्द करवाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। होली के बाद अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

जानकारी देते बंटी शर्मा।
खबरें और भी हैं...