पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मानव चौक पर एटीएम लूटने की काेशिश करने वाले प्रदीप व प्रवीन जेल भेजे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई हेडक्वार्टर में अलार्म बजने पर मिली सूचना से पकड़े गए थे

मानव चाैक के पास 8 लाख से भरे बैंक अाॅफ बड़ाैदा के एटीएम काे लूटने की काेशिश करने वाले सिटी के परशुराम काॅलाेनी निवासी प्रदीप व प्रवीन काे सीअाईए वन ने काेर्ट में पेश किया। काेर्ट ने अाराेपियाें काे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अाराेपियाें ने शुक्रवार अाधी रात 1.30 बजे एटीएम काे लूटने की काेशिश की थी, मगर बैंक काे मुंबई से अलर्ट मिलने पर कैश लूटने से बच गया था। अाराेपियाें काे सीअाईए ने रविवार काे गिरफ्तार किया था। सीअाईए वन जांच अधिकारी नाैशाद खान ने बताया कि अाराेपी प्रवीन व प्रदीप काे जेल भेज दिया गया है। पुलिस शिकायत में चमन लाल निवासी न्यू रतनगढ़ ने बताया कि वह बैंक आॅफ बडौदा अम्बाला में बतौर हेड कैशियर कार्यरत हैं। रात में उनके पास ब्रांच मैनेजर मदनलाल का काॅल अाया था कि मानव चाैक के पास लगे उनके एटीएम में कुछ गड़बड़ी हुई है। वह रात 1.40 बजे माैके पर पहुंचे। उन्हाेंने माैके पर पहुंच देखा कि बूथ के शटर का ताला टूटा है। बूथ में लगी मशीन को तोड़कर नकदी निकालने की कोशिश की गई थी। सीसीटीवी पर स्प्रे किया हुआ था। सूचना के बाद ही गश्त कर रही पुलिस माैके पर पहुंची थी। अाराेपियाें काे सीअाईए वन ने रविवार काे गिरफ्तार कर लिया था।

खबरें और भी हैं...