पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Preparations Begin For The Fourth Grand Trail Tour Of Shri Shyam Prabhu Khatu Wale Baba

श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा की चौथी भव्य निशान यात्रा की तैयारियां शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कृष्ण लीला क्लब की ओर से आगामी बुधवार को चौथी बार होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा की निशान यात्रा भी भव्य तरीके से निकाली जाएगी जिसे पूरे सदर बाजार में घुमाया जाएगा। श्याम रसोई यानी भंडारा रात को नौ बजे शुरू होगा।

कृष्ण लीला क्लब के प्रधान नीटू अरोड़ा ने बताया कि वह गत 25 वर्षों से विभिन्न तरह के आयोजन करते आ रहे हैं। इसमें पहले 11 वर्ष जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जाती थी। लेकिन हुड़दंग बढ़ने के चलते जन्माष्टमी के स्थान पर गत 22 वर्षों से भव्य जागरण और श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा की निशान यात्रा निकाली जाती रही है। भव्य यात्रा में बैंड बाजा, डीजे, ढोल और ताशे भी बजाए जाएंगे। इस सब प्रबंधन के लिए 10 से 12 लोगों की कमेटी बनी हुई है। जिनमें विशाल गुप्ता, विक्की नागपाल, शैंकी मक्कड़, दिगंबर मालवालिया, बबलू अरोड़ा, सोनू अरोड़ा, संदीप खन्ना, सतीश खुल्लर, आशिश नौटियाल, गगनदीप कालड़ा, टोनी अरोड़ा, गोल्डी सिंह और सन्नी कालड़ा शामिल हैं।

इस बार पटियाला से आएगा बाबा का शीश

श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा का शीश इस बार पटियाला से लाया जा रहा है। इससे पहले क्लब के सदस्य शीश को कैथल ले मंगवाया करते थे। हालांकि शीश का कोई शुल्क नहीं दिया जाता। बस सेवा के तौर बाबा के शीश को लाया जाता है। बाद में ससम्मान इन्हें जहां से लाया वहां स्थापित कर दिया जाता है।

बाबा को परोसा जाएगा छप्पन भोग

श्री श्याम खाटू बाबा को छप्पन भोग लगाया जाएगा। जिसमें 56 तरह की मिठाइयां शामिल हाेगी जिनमें चमचम, बर्फी, गुलाब जामुन, डोडा बर्फी, पिन्नी, काजू बर्फी, मिल्क केक, गुजिया, नारियल बर्फी, मूंग की दाल की बर्फी, खीर, जलेबी, मुरब्बा, लड्डू, घेवर, चिल्ला, मधुर, मालपूड़ा, मेसूब, पापड़, सीरा, मोहनथाल, लौंगपूरी, खुरमा, गेहूं दलिया, पारिखा, सौंफ़लघा शामिल हाेंगे। बाबा के लिए फूलों की माला व अन्य श्रृंगार का सामान विशेष रूप से दिल्ली से मंगवाया जा रहा है।

सहारनपुर से आ रहे हैं विशेष रथ

बाबा की निशान यात्रा के लिए विशेष रूप से यूपी के सहारनपुर से चार रथ मंगवाए जा रहे हैं। इनमें एक रथ में श्री श्याम प्रभु खाटू वाले बाबा, दूसरे में सालासर बाला जी, तीसरे में मेहंदी पुर बाला जी, चौथे और अंतिम में मां शेरावाली की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा दो हिंडोले भी लाए जा रहे हैं। इन दोनों हिंडोलों में लड्डू गोपाल को स्थापित कर बाजार की यात्रा की जाएगी।

श्री श्याम प्रभु खाटू वाले की निशान यात्रा को लेकर बाजार सजने लगा।
खबरें और भी हैं...