- Hindi News
- Local
- Haryana
- Ambala
- Ambala News Haryana News Principal Hadi And Students Of City Polytechnic Filled Questionnaire Form In Swat Analysis Program
स्वाेट विश्लेषण कार्यक्रम में सिटी पॉलीटेक्निक के प्रिंसिपल, एचअाेडी व स्टूडेंट्स ने भरे प्रश्नाेत्तरी फार्म
गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक में विद्यार्थियों के लिए स्वाेट विश्लेषण कार्यक्रम का अायाेजन राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान चंडीगढ़ के अवकाश प्राप्त प्रो. जेएस सैनी के सहयोग से किया गया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा प्रश्नोत्तरी भरवाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य संस्थान से निकलने वाले डिप्लोमा इंजीनियरों की गुणवत्ता में सुधार कर उद्योगों को उत्कृष्ट तकनीकी कर्मचारी और समाज को उत्कृष्ट उद्यमी देना है। प्रिंसिपल राजीव सपरा ने कहा कि इस विश्लेषण के तहत संस्थान प्रिंसिपल, विभिन्न संकायों के प्रमुख, फैकल्टी, एल्युमनी, विद्यार्थी, उनके माता-पिता अाैर नियोक्ता सभी द्वारा उनके लिए तैयार की गई प्रश्नोत्तरी भरवाई जाएगी। इसका प्रयोग कर अंततः संस्थान का स्वोट विश्लेषण किया जाएगा। जेएस सैनी ने बताया कि इस विश्लेषण की आवश्यकता इसलिए भी है कि हरियाणा के समस्त तकनीकी संस्थानों को और बेहतर बनाते हुए उन्हें नेशनल बोर्ड अाॅफ एक्रेडिटेशन के विभिन्न मानकों पर सफल बनाना है। सात प्रकार के प्रश्नोत्तर फॉर्म बनाए गए हैं, जिन्हें प्रिंसिपल, एचअाेडी अाैर विद्यार्थी भर चुके हैं। इस अवसर पर काेआॅर्डिनेटर हितेश चावला, पंकज गर्ग, मुनीश गुप्ता, अनिल अाेहरी माैजूद रहे।