पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Principal Room And Senior Wing Seal In Dev Samaj School For Not Paying 14 Lakh Property Tax

14 लाख प्रॉपर्टी टैक्स न देने पर देव समाज स्कूल में प्रिंसिपल रूम व सीनियर विंग सील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रिंसिपल ने समय मांगा तो टैक्स क्लर्क बोले- कमिश्नर ने कहा है या तो पैसे लेकर आना या सील कर

नगर निगम ने 14 लाख रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स न चुकाने पर देव समाज सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की प्रिंसिपल का कमरा व सीनियर विंग में जाने का मुख्य रास्ता सील कर दिया। निगम के दस्ते ने विद्यार्थियों व स्टाफ को बाहर कर दिया। जब प्रिंसिपल सीमा शर्मा ने निगम की टीम से कुछ समय देने की गुजारिश की तो टैक्स क्लर्क बलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें कमिश्नर पार्थ गुप्ता ने यह कहकर भेजा है कि या तो प्राॅपर्टी टैक्स का पैसा लेकर आना या फिर स्कूल को सील करके आना। वहीं, अम्बाला क्लब पर 22 लाख से ज्यादा प्राॅपर्टी टैक्स बकाया है और निगम प्रशासन नरमी बरत रहा है।

इसके अलावा निगम की तरफ से निगम की टीम ने जीसी रीजेंसी के पास एक कॉमर्शियल भवन को सील कर दिया। इसमें एल-1 शराब का ठेका व ट्रांसपोर्ट का कार्य चल रहा था। इस भवन पर 11.41 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। संपत्ति मालिकों ने नगर निगम को चेक दिया था जो बाउंस हो गया था।

स्कूल में 300 विद्यार्थी, 3 जगह सीलिंग, जूनियर विंग को राहत

स्कूल की जूनियर व सीनियर विंग में करीब 300 विद्यार्थी हैं। टीम ने प्रिंसिपल का कमरा, सीनियर विंग की बिल्डिंग का मुख्य गेट व बीच में लगे रास्ते को सील कर दिया। जबकि जूनियर विंग को इस मामले में राहत दी है। निगम कर्मियों के मुताबिक स्कूल को पहले 16 अक्टूबर व 21 दिसंबर 2019 काे नोटिस दिया। अंतिम नोटिस इस साल 20 जनवरी को दिया था। निगम कमिश्नर ने टैक्स न चुकाने वाले स्कूलों की मीटिंग लेकर चेताया था।

अम्बाला सिटी | देव समाज स्कूल में जैसे ही छात्राओं को कक्षाओं से बाहर निकलने को कहा गया तो बाहर खड़े भारी पुलिस बल को देखकर छात्राएं काफी हैरान हो गईं।
खबरें और भी हैं...