एएनएम व काेआॅर्डिनेटर की भर्ती में याेग्य अाशा काे मिले प्राथमिकता : प्रेमलता
पुराना सिविल अस्पताल में अाशा वर्कर्स ने अपनी मांगाें काे लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने में सीटू से अंजू मुख्य रुप से माैजूद रहीं। अध्यक्षता उपप्रधान प्रेमलता, उपसचिव कविता शर्मा, रजनी, नीना, निर्मला प्रधान ने की। उन्हाेंने कहा कि 2018 में आशा वर्कर्स ने हड़ताल की थी, मगर कई मांगें अभी तक पूरी नहीं की गईं। उनकी मांग थी कि एक्टिविटी का काटा गया 50 प्रतिशत वापस लागू किया जाए, हर महीने की 10 तारीख से पहले प्रोत्साहन राशियों का पैसा खाताें में डाला जाए, 21 जुलाई 2018 काे जारी हुए नोटिफिकेशन काे हूबहू लागू किया जाए। एएनएम अाैर काेआॅर्डिनेटर की भर्ती में याेग्य अाशा काे प्राथमिकता दी जाए। अाशा काे भी अायुष्मान भारत याेजना का हिस्सा बनाया जाए। अाशा की गतिविधियाें के अलग-अलग रजिस्टर छपवाकर दिए जाएं। इसके अलावा कई अन्य मांगें शामिल रहीं।
सिटी के पुराना सिविल अस्पताल में मांगाें काे लेकर धरने पर बैठीं अाशा वर्कर्स।