पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Ambala
  • Ambala News Haryana News Public Health Engineering Department Is Preparing New Lab For 3328 Lakhs Target Is To Do More Than 3 Thousand Water Sample Tests

पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट 33.28 लाख में तैयार करा रहा नई लैब, 3 हजार से ज्यादा पानी के सैंपल टेस्ट करना है लक्ष्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैंट स्थित पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (पीएचईडी) पानी की गुणवत्ता जांचने के लिए नई लैब तैयार करवा रहा है। इसके लिए इमारत लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। लैब को लेकर इमारत के अंदर का काम थोड़ा बाकी है। नई लैब बनाने का मकसद पानी की जांच गुणवत्ता में सुधार लाना है। इसे बनाने में करीब 33.28 लाख खर्चा होने का अनुमान है। इस साल 31 दिसंबर तक लैब को पूरी तरह से बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। बता दें कि सरकार की तरफ से फंड रिलीज होते ही काम फिर से शुरू हो जाएगा। बता दें कि फिलहाल कैंट स्थित पीएचईडी की लैब में वार्षिक 3000 पानी के सैंपलों को टेस्ट करने का लक्ष्य निर्धारित है। डिपार्टमेंट में एक्सईएन अनिल चौहान ने बताया कि मौजूदा समय में लैब स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए करनाल स्थित स्टेट लैब के मुताबिक नियमों को लागू किया जाता है। लेकिन नई लैब बनने के बाद एनएबीएल (नेशनल एक्रीडेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लैबोरेट्रीज) के नियमों के मुताबिक लैब को मेंटेन किया जाएगा। इसके अलावा लैब में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का एक्रीडेशन भी एनएबीएल के मुताबिक ही होगा। इसे जांचने के लिए बाकायदा साल में एनएबीएल की तरफ से एक टीम भी आएगी।

नई लैब में होगी कई सुविधाएं

मौजूदा लैब में राष्ट्रीय मानकों के मुताबिक कई सुविधाएं नहीं हैं। नई लैब को राष्ट्रीय स्तर के मानकों के तहत तैयार किया जाएगा। इसमें एयर कंडीशनर समेत तमाम आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया जाएगा। बीओडी मीटर, पीएच मीटर, फ्रीज, इनक्यूबेटर समेत तमाम तरह के कई आधुनिक उपकरण होंगे।

लैब के बारे में बताते एक्सईएन।
खबरें और भी हैं...