पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले रघुबीरा...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ओमेक्स ग्रींस में होली के मौके पर फागुन उत्सव 2020 का आयोजन किया गया। खास वृंदावन से आए कलाकारों ने सभी को राधा कृष्ण के रंगों में रंग दिया। मधुबन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, फूलों से सज रहे है श्री वृंदावन बिहारी, होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले रघुबीरा भजनों पर ओमेक्स ग्रीन के मेंबर्स ने खूब डांस किया। इस दौरान आर्या ने राधा नाचेगी पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर सबका मन मोह लिया।

इस दौरान भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाया गया। इस दौरान ओमेक्स ग्रीन महिला संकीर्तन मंडली से रजनी आहलुवालिया, मीनाक्षी गाेयल, कमलेश शर्मा, अनिता चौधरी, शशि सहगल, सुमन आर्या, शशि सिक्का, मीना भारद्वाज के साथ विजेता, अनिता कपूर, किरण गुप्ता, नीना, सुरेंद्र कुमारी गोयल, नीना, ईना, नीना गर्ग सहित ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दिया।

खबरें और भी हैं...