पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मास्क, सेनिटाइजर की कालाबाजारी को लेकर तीन जगह छापेमारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी में मेडिकल हॉल संचालक मास्क व सेनिटाइजर क्रय-विक्रय सूची नहीं दिखा सके

मास्क और हैंड सेनिटाइजर को लेकर जांच करते अधिकारी।

अम्बाला | करोना वायरस से सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय केंद्र व राज्य स्वास्थ्य मंत्रालयों ने मास्क व हैंड सेनिटाइजर के इस्तेमाल की सलाह दे रखी है। इसी का भय बनाकर कुछ उत्पादक कालाबाजारी कर रहे हैं। राज्य औषधि नियंत्रक नरेंद्र आहुजा ने कैंट की एक सर्जिकल उत्पाद विक्रेता से अवैध भंडार की पेटियां जब्त कर सीएमओ कार्यालय काे भेज दी हैं। सोमवार को भी सिटी के हरियाणा मेडिकल हाल व चौधरी मेडिकोज पर दबिश दी गई। यहां मास्क व सेनिटाइजर तो मिले लेकिन दुकानदार इनकी क्रय-विक्रय सूची नहीं दिखा सके। ड्रग्स कंट्राेल ऑफिसर प्रवीण कुमार ने बताया कि दोनों को कारण बताओ नोटिस दिए हैं।
खबरें और भी हैं...